Wednesday, February 15, 2012

जनता में १ साल का सफरनामा


...13 फरवरी सुबह 9:30 के करीब जनता टीवी के ऑफिस में कदम रखा..और 14 फरवरी को यानि ठीक आज से एक साल पहले अपना ज्वाइनिंग लेटर लिया। जनता टीवी और मेरे मिलन को आज एक साल हो गया। एक साल गुजर गया..बहुत सी यादें और उन यादों के सूत्रधार कई दोस्त...। बहुत सी अनगिनत यादों के साथ स्मरण करता हूँ उन दोस्तों को, जिनके साथ मैनें जनता टीवी में हंसी-खुशी और बेमतलब की कई बातों के मोतियों से खुशनुमा यादों की एक माला बनाई। वरिष्ठों के अनुभवों से सीख लेते हुए साथियों के साथ उन अनुभवों को बांटा और उन अनुभवों के आसरे लिख दिया जनता टीवी में नया इतिहास...। मेरे लिए वो क्षण गौरवपूर्ण था जब जनता टीवी पर पहला लाइव कार्यक्रम ऑनएयर हुआ..नाम था अंतर्ध्वनि..और उसका निर्माता होने का गौरव मुझे मिला। गौरव की बात ये भी है कि जनता टीवी के उद्भव को मैनें कई सिरों से परखा। सहयोगियों का विशेष तौर पर धन्यवाद करना चाहूँगा जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया उन लोगों को भी मेरा हार्दिक धन्यवाद, जो आज जनता टीवी परिवार का हिस्सा नही हैं, लेकिन हम सब ने मिलकर जनता टीवी के लिए एक शानदार सपना देखा है..बेशक वो लोग न हो लेकिन सपना अभी भी बरकरार है और जब तक मैं यहाँ हूँ उस सपने को साकार करने में अपनी पूरी भूमिका निभाऊंगा और उम्मीद करूंगा कि मेरे सहयोगी भी जनता टीवी को असल में जनता की आवाज बनाने के ध्येय को सामने रखकर ही अपने कार्यों को अंजाम दें। जनता टीवी में नए साथियों से मुलाकात और नई सोचों को समझने का मुझे शानदार मौका मिला। कई ऐसी शख्सियत यहाँ हैं या थी, जिनका मैं तहे दिल से शुक्रगुज़ार रहूँगा। दरअसल जनता टीवी ने मुझे मौका दिया अपनी प्रतिभा को खुले तौर पर उपयोग करने का और तो और इस संस्थान में कई प्रतिभाओं का अनुभव ग्रहण करने का भी मौका मिला। जनता टीवी के बारे में मैं कहना चाहूँगा कि ये एक विद्यालय है जहाँ हम सीखने आए हैं यहाँ के अनुशासन का पालन करना हमारा धर्म है और इसकी मर्यादा को कायम रखने के लिए सदैव प्रयास करना हमारा कर्तव्य। मैं वरिष्ठों से भी उम्मीद करूंगा कि वो कनिष्ठों की भावनाओं की कद्र करें और उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका जरूर दें।

आपका

अमित कुमार

No comments:

Post a Comment